साप्ताहिक किसान बाजार लगा
चम्पावत। बस स्टेशन में रविवार को किसान साप्ताहिक बाजार लगा। जिसमें विभिन्न स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं काश्तकारों ने स्टाल लगाए। इस दौरान लोगों ने जैविक उत्पादों की खरीदारी की जिसमें पालक, मेथी, राई, सोयाबीन, छांछ के अलावा हेथा संस्था के उत्पाद भी शामिल रहे।यहां गोल्ज्यू किसान उत्पान संघ, महिमा स्वयं सहायता समूह, भगवती स्वयं सहायता समूह के अलावा अन्य लोग रहे।
