अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही,भेजा जेल

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के अंतर्गत, प्रभारी निरीक्षक खटीमा के पर्यवेक्षण में चकरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त मलकीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता उम्र 35 वर्ष को 60 पाउच कच्ची शराब परिवहन करते हुए एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया । मामले में कोतवाली खटीमा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एस आई प्रियांशु जोशी (चौकी प्रभारी चकरपुर, कांस्टेबल कमल पाल, हरीश जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *