सद्भावना किक्रेट मेच में सीआइएसएफ टीम बनी विजेता

चम्पावत। टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा मे रविवार को एनएचपीसी टीम और सीएसएफ टीम के बीच खेल मैदान में 15-15 ओवरों का सद्भावना मैच खेला गया।मैच से पूर्व पावर स्टेशन के प्रमुख राजीव सचदेवा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मेच का शुभारंभ किया गया, एनएचपीसी टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए, कप्तान ऐश्वर्य वर्मा सर्वाधिक 25 रन बनाए।वहीं रनों का पीछा करने उतरी सीआइएसएफ टीम ने तैरवे ओवर में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। पावर स्टेशन प्रमुख राजीव सचदेवा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए बधाई दी और दोनों टीमों को मैच को सौहार्द्धपुरन वातावरण में समाप्ति के लिये धन्यवाद दिया।इस दौरान महाप्रबंधक (विधुत)राजील व्यास एवम महाप्रबंधक इएंडसी मदन लाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *