प्लास्टिक का दाना बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, सभी सुर‎क्षित

 

फरीदाबाद……

फरीदाबाद जिले के सरूरपुर इंडस्ट्रीज इलाके में ‎स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली एक कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कंपनी में फैल गई। इसके बाद कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना ‎मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची ओर आग को बुझाने की कोशिशों में जुटी है। फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके स्थित गली नंबर 3 में दाना बनाने वाली कंपनी से लगाता घना काला धुआं उठ रहा है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया ‎कि मंगलवार सुबह कंपनी में आग लगी। आग लगने पर पहले उसने बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया और आग धीरे-धीरे फैल गई। भीषण आग को देखते हुए कंपनी में काम कर रहे सभी मजदूर कंपनी से बाहर निकल गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। कर्मचा‎रियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना के लगभग 1 घंटे देरी से पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। इस बीच पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घण्टों की कड़ी मशक्कत और दर्जनों दमकल की गाड़ियों के बावजूद अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी बबलू ने बताया ‎कि घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। ‎फिलहाल पु‎लिस आग लगने का कारण का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *