न्यूनतम मानदेय निर्धारण की मांग की

चम्पावत। सहकारी समितियों में कार्यरत आंकिक व कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने जिला कैंडर एवं न्यूनतम मानदेय निर्धारण की मांग की है। इस संबध में सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मियों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को सौंपें गए ज्ञापन के माध्यम से आंकिक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि वो सहकारी समितियों में न्यूनतम वेतन पांच हजार रुपये में कार्यरत हैं। जिससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्तमान में समिति के कम्प्यूटराईजेशन का पूरा कार्य उन्हें ही करना पड़ता है। उन्होंने सरकार के कोष से कैंडर फंड में नियमित अनुदान राशि देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रकला, अमर सिंह, महेश चौड़ाकोटी, ईश्वरी दत्त, देवी दत्त जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *