अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग, हैकर्स ने उड़ाए 45 अरब रुपए

नई दिल्ली  ।

हैकर्स ने 600 मिलियन डॉलर से भी अधिक ईथर्म और दूसरे क्रिप्टोकरेंसी को चुराया है। ये काम हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म पॉली नेटवर्क को ब्रीच करके किया है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए इसको कन्फर्म किया है।
ये अब तक की सबसे बड़ी चोरी डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस या डेफी स्पेस में हुई है। पॉली नेटवर्क एक प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को क्रिप्टो टोकन्स एक्सचेंज करने की परमिशन देता है। उसने कन्फर्म किया है कि इस क्रिप्टो चोरी से हजारों इन्वेस्टर्स प्रभावित हुए हैं।
माना जा रहा है कि इस चोरी में सबसे ज्यादा प्रभावित क्रिप्टोकरेंसी ईथर्म है। इस साल काफी अटैक हुए हैं लेकिन इतना बड़ा अमाउंट अभी तक चोरी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *