पौड़ी पुलिस ने 16 लाख के मोबाइल किए बरामद

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खो गए 69 मोबाइल फोनों को बरामद करने में सफलता हासिल की। इन मोबाइल की कीमत करीब 16 लाख आंकी गई है। मोबाइल फोन बरामद होते ही इन्हें संबंधित उपभोक्ताओं को सौंपने का काम भी शुरू कर दिया गया है। फोन खो जाने की गुमशुदगी जिले भर विभिन्न थाना व कोतवाली में लोगों ने दर्ज करवाई हुई थी। एसएसपी ने इसके लिए जिलेभर में अभियान चलाया और सीआईसी शाखा ने इन मोबाइल फोनों को बरामद करवाने का काम किया। इधर, खोए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने भी राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने की काफी शिकायतें दर्ज थी। गुमशुदा मोबाइल फोनों के गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र सीआईयू कोटद्वार को सौंपे गए। एसएसपीप पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि इन गुमशुदा मुबाइल फोनों की बरामदगी के लिए टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 69 मोबाइल फोन आईएमईआई नंबरों के ट्रेस कर बरामद किए। बरामद फोनों को एसएसपी ने संबंधित मोबाइल धारकों को सौंपने का भी काम किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने करीब 16 लाख कीमत के फोन अब तक बरामद कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *