खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर व्यापारियों को खाद्य से जुड़ी जानकारी दी

चम्पावत। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर खाद्य व्यवसायियों को खाद्य संबंधी जानकारी देते हुए कई व्यापारियों के खाद्य विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के अध्यक्षता में आयोजित खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यशाला में खाद्य व्यवसायियों को विभिन्न जानकारियां दी गई। कार्यशाला में मौजूद रिटेलर, होलसेलर, मैन्युफैक्चर व्यवसायियों को संबोधित करते हुए ट्रेनर प्रेम चंद शर्मा ने खाद्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों से अपने होटलों ढाबों मैं सफाई व्यवस्था रखने, अपने व्यवसाय क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई रखने, बासी खाना ना बेचने, एक्सपायरी सामान ना बेचने की बात कही। ट्रेनर सोनू कुमार ने व्यापारियों से खाद्य पदार्थों को बनाते समय रंगों का इस्तेमाल कम से कम करने की सलाह दी। ट्रेनर इंद्रपाल सिंह ने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अपील की। इस मौके पर कई व्यापारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किए। कार्यशाला में कमल जैन, अजय यादव, महेश जोशी,शिव नारायण साहू, उम्मेद सिंह नेगी, महेंद्र बिष्ट महेश जोशी,संजू ठाकुर,हरीश उप्रेती,सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *