पिता-पुत्रियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

रुड़की। गांव मानकपुर आदमपुर में एक महिला को पिता-पुत्रियों ने उस समय पीटकर घायल कर दिया जब वह सरकारी हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी। मारपीट करने वाले पिता-पुत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ओम कुमार, निवासी गांव बल्लूपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी जयंती गांव मानकपुर के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गई थी। जब वह पानी लेने के लिए पंप चलाने लगी तो वहां पर मौजूद मानकपुर निवासी सुक्कड सिंह और उसकी दो पुत्रियां वहां पर पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने जयंती को हैंडपंप से पानी भरने से मना किया। जब जयंती हैंड पंप चलाने लगी तो तीनों पिता-पुत्रियों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसका चाचा मेहर सिंह भी वहां पर आ गया, उसे भी तीनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *