चार जगह बिजली चोरी पकड़ी
रुड़की। ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चार स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। अवर अभियंता ने चालान रिपोर्ट के साथ पुलिस को तहरीर दी है। मुंडलाना बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता अशोक कुमार अपने सहयोगियों इकबाल अहमद आदि के साथ क्षेत्र में राजस्व वसूली तथा चेकिंग अभियान चल रहे हैं। अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम को चार स्थानों पर बिजली चोरी के मामले मिले। इनमें निजामपुर में एक, हरजौलीजट में दो तथा मुंडलाना में एक मामला प्रकाश में आया। अवर अभियंता द्वारा चालान रिपोर्ट के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है।
