भाजपा पश्चिमी मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत

रुड़की। गणेशपुर स्थित पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर के कार्यालय पर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पश्चिमी मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बैठक के दौरान संबोधित किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों संगठन की ओर से दिए गए पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। विधायक बत्रा ने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर पार्टी व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार करना चाहिए। इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष कुशाग्र गर्ग का भी स्वागत किया।
पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुशाग्र गर्ग, ओबीसी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा पिंकी, अमित प्रजापति, सुमित अग्रवाल, सतीश शर्मा, मंडल महामंत्री भरत कपूर, अमित अग्रवाल, मंडल मंत्री मंजू रावत, मनीष प्रकाश, सुधीर चौधरी, अविनाश त्यागी, अनुज त्यागी, राकेश धीमान, दीपक अरोड़ा, अनुज आत्रे, सुमित भारद्वाज और गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *