सीए के बंद घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी

देहरादून। तेग बहादुर रोड, डालनवाला स्थित सीए के बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से लैपटॉप और मोबाइल चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट मुनीष सदाना का आवास तेग बहादुर रोड पर किमस एवेन्यु में है। 21 दिसंबर की रात वह घर बंद करके सोए। 22 दिसंबर को सुबह देखा तो दरवाजा टूटा था। अंदर से चोर लैपटॉप और मोबाइल चुरा ले गए। उन्होंने आराघर चौकी में तहरीर दी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *