बाइक लेकर फरार युवक पौंटा साहिब से पकड़ा
रुड़की। सुल्तानपुर में बाइक शोरूम से युवक टेस्ट ड्राइव की बात कहकर सवा लाख कीमत की नई बाइक लेकर लापता हो गया। युवक ने अपनी पुरानी बाइक वहीं छोड़ दी। शोरूम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को नई बाइक सहित पकड़ लिया। सुल्तानपुर के शादाब पुत्र मुसव्विर का सुल्तानपुर में ही बाइक का शोरूम है। इसी 11 फरवरी को एक युवक पुरानी बाइक लेकर शोरूम आया और हाल ही में लॉन्च हुई करीब सवा लाख कीमत की नई बाइक खरीदने की बात कही। शोरूम कर्मियों ने बाइक दिखाई तो युवक को पसंद आ गई। युवक ने बाइक का टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने उसे चाबी दे दी। इसके बाद युवक नई बाइक लेकर चला गया। दो, तीन घंटे बाद भी युवक नहीं लौटा तो शादाब ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला।
