बॉर्डर पर गांजे के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार
रुडक़ी
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नारसन चौकी इंचार्ज लोकपाल परमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नारसन बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। जब कार चालक को चेकिंग के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। शक होने पर जब गम्भीरता से चेकिंग तो उसके अंदर 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार को अपने कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया। कार चालक का नाम वीरू पुत्र सेवाराम निवासी ताज कॉलोनी मसूरी जिला गाजियाबाद बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर मुकदमा जेल भेज दिया है।
