नई पीढ़ी को कराएं शास्त्रों का ज्ञान
रुड़की। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइंस में कलश-सर्प की विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना कराई। सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व पर सभा की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। मंत्री सौरभ भूषण ने कहा कि सभा निरंतर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में कार्य करती रहती है। अब वह समय आ गया है जब हमें आने वाली नई पीढ़ी को भी अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। उन्हें शास्त्रों का ज्ञान कराना है। सभा के सदस्य रवि अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व का बहुत महत्व है।
