छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मांगा विभागों के बजट का ब्योरा
चम्पावत। टनकपुर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारियों ने विभागों के वर्ष 2020-23 तक का ब्योरा मांगा है। उन्होंने इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है।
सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्राचार्य नगेंद्र द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बीते तील सालों में विभागों के द्वारा खर्च किए गए बजट का पूरा ब्योरा छात्रसंघ पदाधिकारियों को लिखित रुप में दिया जाए। ताकि जिससे वर्ष 2023 के लिए नई रुप रेखा तैयार की जा सके। अध्यक्ष राजेंद्र का कहना है कि बीते तीन सालों में विद्यालय के विकास को मिलने वाले पैसे का कितना प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी किसी भी छात्रसंघ पदाधिकारी को नहीं हैं। यहां छात्र उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी, सचिव गौरव कुमार, हर्षित शर्मा, अंजलि, खुशी, हिमानी आदि रहे।
