छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी टिप्स दिए
चम्पावत। बाराकोट के जीआईसी बापरु में गाइडेंस काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी टिप्स दिए। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाइडेंस काउंसलिंग प्रभारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को रामनगर बोर्ड के बदले गए परीक्षा पैटर्न के बारे में बताया। पंचदेव पांडेय ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। यहां देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, चित्रा खर्कवाल, प्रकाश राम टम्टा, सावित्री बोहरा, कविता जोशी, आर्येंद्र गंगवार, प्रकाश चंद्र जोशी, नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, मनोहर लाल आर्य, कृष्ण चंद्र जोशी आदि रहे।
