नाबालिग से दुराचार का आरोपी हिसार से गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग ब्लॉक में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। हवालबाग ब्लॉक के एक गांव में कुछ दिन पहले एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने राजस्व क्षेत्र में नाबालिक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हरियाणा के हिसार से सोनू (23) पुत्र महेंद्र सिंह के कब्जे से बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
