बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है:  दीपिका राठौर  

ऋषिकेश। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने डोईवाला में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट को देशवासियों के हित में बताया। मंगलवार को डोईवाला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंची प्रदेश मंत्री दीपिका राठौर ने कहा कि हाल ही में जारी केंद्र सरकार के बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। यह चुनावी बजट ना होते हुए भविष्य के उज्जवल भारत की ओर अग्रसर करने वाला बजट है। जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। इस दौरान पुलवामा के शहीदों को याद किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र बेलवाल, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा विशाल छेत्री, महामंत्री मनमोहन नौटियाल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान पाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित बिजल्वाण, प्रतीक कालिया, राजकुमार राज, दिनेश सजवाण, विनय कंडवाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुंदर लोधी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, राजेंद्र उनियाल, नरेश मनवाल, कृष्णा तड़ियाल, संतोषी बहुगुणा, कोमल देवी, भारत गुप्ता, मंगल रौथाण, सुरेश सैनी, नवीन बड़थ्वाल, विनय जिंदल, संजीव सैनी, हरविंदर सिंह, उधम सोलंकी, पुष्कर नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *