नशे में मिला चालक
रुड़की। नशे में धुत चालक का चालान करने के साथ ही वाहन की सीज कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस इमलीखेड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। एक ट्रक सड़क पर बेतरतीब चला आ रहा था। जिसे पुलिस ने रोक कर देखा तो चालक नशे में धुत पाया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ निवासी गुलाब नगर, गंगनहर रुड़की बताया। पुलिस ने चालक का चालान करने के साथ ही वाहन की सीज कार्रवाई भी की।
