चोरी के मोबाइल सहित दो गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दो आरोपियों को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। कस्बे की चांद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में रखे दो मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने जोगराज निवासी चांद कॉलोनी मक्खनपुर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। बीते मंगलवार रात भगवानपुर कस्बे से दो युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों में अपने नाम जॉनी उर्फ नौशाद व कासिब निवासी हबीबगढ़ कुतुब शेर जनपद सहारनपुर बताया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *