दिल्ली एमसीडी में मेयर पद पर चुनाव न होना लोकतंत्र पर कुठारघात : आप

हरिद्वार। दिल्ली एमसीडी में मेयर पद पर चुनाव न होने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र पर कुठारघात बताते हुए एलजी को बीजेपी की कठपुतली बताया। आप की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि एलजी संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए बीजेपी की हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में दिल्ली की दो करोड़ जनता ने आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है, परंतु उसके विपरीत भाजपा सुनियोजित ढंग से एलजी के माध्यम से दिल्ली के विकास कार्यों को रोकने और दिल्ली एमसीडी पर चुनाव ना कराने पर अड़ी है। हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा संविधान पर यकीन नहीं करती और लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास करती है आप एलजी और बीजेपी के षड्यंत्र को जनता के सामने उजागर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *