रात को भी एनएच खोलने की मांग

चम्पावत।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने डीएम विनीत तोमर को पत्र भेज रात्रि के समय भी एनएच पर यातायात सुचारू रखने की मांग की है। उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि रात्रि के समय कई बार आपातकाल की स्थिति में पहाड़ से मैदान की ओर लोग नहीं आ पाते हैं। यही हाल ककराली गेट से भी ऊपर की ओर है। उन्होंने डीएम से आदेश जारी कर 24 घंटे यातायात सुचारू रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *