कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा के नेतृत्व में रुड़की,भगवानपुर, नारसन, भलस्वागज में भ्रमण कर कर्मचारियों की शिकायतों को सुना। जिसमें कर्मचारियों ने शिकायत की कि कर्मचारियों की एसीपी, जीपीएफ समय से नहीं मिलता है। सीएमओ कार्यालय से समय से स्वीकृति न मिलने के कारण कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कर्मचारियों की वर्दी नहीं मिल पाई है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी कभी भी आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर, जिला अध्यक्ष जीवन भगत, जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का जीपीएफ, मृतक आश्रित की नियुक्ति, सेवा निवर्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने वर्ष लग जाते हैं जो कि कर्मचारियों का सीधा सीधा शोषण है। इस संबंध जल्द से जल्द मुख्य चिकित्साधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में नारसन से राजेन्द्र, बालेन्द्र, प्रवीण, मनोज, जीवन भगत, पप्पू, सिद्धार्थ, अंकुर, संजय, भोपाल, दीपक आदि ने अपनी समस्याओं के समाधान के पदाधिकारियों के सामने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *