जिपं उपाध्यक्ष ने किया पंजनहेड़ी में सड़क का उद्घाटन

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव पंजनहेड़ी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सड़क जिला पंचायत निधि से बनवाई जा रही है। सोमवार को हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने गांव पंजनहेड़ी में फीता काटकर इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि गांव की मुख्य सड़कों को जिला पंचायत निधि से बनवाया जा रहा है। क्षेत्र में अधिकांश सड़कें पिछले कई वर्षों से टूटकर गढ्डों में तब्दील हैं। सड़क में निकले नुकीले पत्थर ग्रामीणों और राहगीरों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। मुख्य सड़कों का निर्माण होने से लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी ब्रेक लगेगा। अमित चौहान ने कहा की क्षेत्र मे जितनी भी सड़क टूटी है उन्हें बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं हैंडपम्प, नालियां, पुलिया आदि के कार्यों को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रणाव यादव, सुलेख चंद चौहान, सचिन चौहान ,अवनीश चौहान, मांगेराम, मनोज सैनी, विवेक, सागर, आकाश, अंकित सरवन, कृष्णपाल, मुकेश चौहान, सतीश, पुन्ना, संदीप सिंह, शिवांग चौहान, सुरजीत, अंकिता, रेनू चौधरी अरविंद चौहान ,ललित, अनिल चौहान, सुशील चौहान, राजीव चौहान, विपिन चौहान ,धर्मेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, सुनील जयसवाल, मनोज सैनी आदि कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *