दुष्कर्म के आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा

थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने क्षेत्र के ही एक गांव से गिरफ्तार किया। जिसे बाल न्यायालय में पेश करने के…
विकासनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने क्षेत्र के ही एक गांव से गिरफ्तार किया। किशोर को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। देहरादून निवासी एक महिला ने थाना चकराता में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। वह क्षेत्र में अपनी मौसी के साथ रहती है। कुछ दिन पूर्व बेटी अपने घर आई और पेट दर्द की शिकायत की। अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि बेटी दो माह की गर्भवती है। महिला ने उसी इंटर कॉलेज के एक नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद रविवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र के ही एक गांव से अरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी किशोर से बाल न्यायालय से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *