विशाल नेगी ने 20वीं बार किया रक्तदान
बागेश्वर
रक्तदान महादान की परिकल्पना को एक युवक सच कर रहे हैं। गुरुवार को होप सोशियल वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता विशाल नेगी ने 20 वीं बार रक्तदान किया। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को रक्त की जरूरत थी। उन्हें एबी पलस रक्त के लिए चिकित्सकों ने सलाह दी। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष मनोज ओली ने पहल की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन रक्तदान के लिए हर समय तत्पर है। जरूरमंदों की हरसंभव मदद की जा रही है।
