कांग्रेसियों ने जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। पुरानी तहसील की कश्यप धर्मशाला में आयोजित बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देशभर में समर्थन मिल रहा है। इससे साबित हो गया कि पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रुड़की में पठानपुरा से यात्रा की शुरूआत की जाएगी। इसके अंतर्गत घर-घर में जनसंपर्क कर कांग्रेस का संदेश दिया जाएगा और लोगों से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि दो माह तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *