बादलों की आंख मिचौली के बीच ठंड बढ़ी
हल्द्वानी। शनिवार दोपहर हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आंखमिचौली सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन दोपहर में अचानक बादल छा गए। ऐसे में ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने संभावना जताई गई है।
