गैरसैंण के बच्छुवाबाण में डाक सेवकों का प्रदर्शन
चमोली
अखिल भारतीय डाक सेवक संघ का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। इस कारण गैरसैंण क्षेत्र में डाक वितरण व्यवस्था डगमगा गयी है। ग्रामीण डाक सेवक बेहतर सुविधाएं देने तथा कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। इसी संबंध में गुरुवार को डाक सेवकों ने बच्छुवाबाण उपडाक घर पर प्रदर्शन और धरना दिया। इनमें संजय, लक्ष्मण, रघुवीर, गंगा, कुंवर, चंद्री, जय सिंह, तरुण, विमल, मुनीष, भरत, दिनेश,कलम आदि शामिल रहे।
