विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 1 फरवरी को
हल्द्वानी। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट विकास कार्यों की बैठक एक फरवरी को करेंगे। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 1 फरवरी को दोपहर तीन बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में होगी। डॉ. तिवारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को विभाग की अद्यतन प्रगति 30 जनवरी तक अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।
