अवैध खनन में डंपर पकड़ा

 

हल्द्वानी। अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को डंपर पकड़ा गया। तहसीलदार बीसी पंत की अगुवाई में नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ़ हुसैन ने ग्राम बैलजुडी, बसई आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चिल्किया तिराहा मंदिर के पास उपखनिज से भरे डम्पर को रुकवाकर वाहन चालक माजिद पुत्र भूमिखान निवासी रामनगर गूलरघट्टी को रॉयल्टी दिखाने को कहा गया, वाहन चालक ने 125 क्विंटल उपखनिज की रॉयल्टी दिखाई। जबकि वाहन में 203 क्विंटल उपखनिज भरा हुआ था। अवैध उपखनिज ले जाने पर 36 हजार 326 रुपये की वसूली की गई। तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *