जोशीमठ आपदा प्रभावितों की सलामती को मांगी दुआ  

रुड़की। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने उलेमाओं के साथ जोशीमठ में आई आपदा में प्रभावित लोगों की सलामती के लिए दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। शादाब शम्स ने कहा कि जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा के चलते 600 से अधिक लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं और कई जगह सड़कें भी धंस गई है। इस आपदा से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार सबसे पहले उन सभी परिवारों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रही है और उनके विस्थापन के लिए सरकार कोशिश कर रही है। हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावितों के लिए सरकार और प्रशासन लगातार मदद पहुंचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *