बीकानेर और इंटरसिटी एक्सप्रेस रुड़की स्टेशन लेट पहुंची

रुड़की। हरिद्वार और चंडीगढ़ जाने वाली दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची। हरिद्वार और चंडीगढ़ जाने वाली दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रुड़की रेलवे की प्लेटफार्म नंबर.3 पर लेट पहुंची। इस बीच यात्रियों को निर्धारित समय से रुड़की रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त वक्त देना पड़ा। हालांकि योगा एक्सप्रेस, जनशताब्दी और सहारनपुर देहरादून पैसेंजर समेत सात ट्रेनें अपनी निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची। कोहरे का असर कम नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से यातायात पर मौसम के बिगड़े मिजाज का काफी फर्क पड़ रहा है। वही दूसरी ओर लंबी दूरी की बसें भी करीब 1 घंटे की देरी से अपने निर्धारित बस अड्डे पर पहुंच रही है। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे और बीकानेर एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान हरिद्वार, चंडीगढ़, अंबाला, जगाधरी, यमुनानगर, सहारनपुर और रुड़की के यात्रियों को अपनी ट्रेनों के लिए इंतजार करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *