अव्यवस्थाओं के बीच ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना

मेरठ

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को जिले के सभी 12 ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। अव्यवस्था के बीच ये पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित बूथ पर रवाना हुईं। ब्लाक मुख्यालय पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। सभी बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिले के 12 ब्लॉक में 33 जिला पंचायत सदस्य के लिए 451 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 479 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 4383 उम्मीदवार हैं। बीडीसी पद के 824 सीटों के लिए कुल 3832 प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 6373 पदों के लिए 5927 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *