दिव्यांगों को प्रदान की व्हील चेयर

ऋषिकेश।   स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसायटी की ओर से दो दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की गई। सोसाइटी संस्थापक मानवेंद्र कंडारी ने निशक्तजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। शनिवार को टिहरी विस्थापित पशुलोक स्थित शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या जन जागृति ट्रस्ट और स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से स्कूल के आरव निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी और पुनीता निवासी बापूग्राम को व्हीलचेयर भेंट की गई। मानवेन्द्र कंडारी ने कहा संस्था दिव्यांगजनों के उत्थान और सामाजिक कार्यों में जुटी रहती है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय, सचिव टेक सिंह राणा, नवीन नेगी, अनिल रावत, वीरेंद्र नेगी, मधु देवी, दीपक धनेजा, मदन रयाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *