बाजारखाला में छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ
 बाजारखाला थाना क्षेत्र से पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी बाजारखाला ने बताया कि थाने पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा पंजीकृत था। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी कर रहे थे। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे के नामजद अभियुक्त रिंकू लोधी पुत्र रामसेवक लोधी निवासी चिताखेड़ा को पुलिस ने ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *