महामारी में भी झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही योगी सरकारः लल्लू

लखनऊ   |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना महामारी में भी राज्य सरकार पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि टीम इलेवन के बाद अब सरकार ने टीम नाइन का शोशा छोड़ा है। एक वर्ष से टीम इलेवन के साथ बैठक करने वाले मुख्यमंत्री ने आज उसे भंग कर दिया। सीएम के क्षेत्र गोरखपुर व प्रधानमंत्री के संसदीय इलाके वाराणसी समेत राजधानी लखनऊ की आबादी को राहत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेडों की पर्याप्त व्यवस्था व जांच केंद्र का दावा करने वाली सरकार की टीम यह बताए कि केजीएमयू को कोविड  हॉस्पिटल बनाने की घोषणा के बाद उसके 4500 बेडों में से मात्र 765 बेडों पर कोरोना के मरीज हैं। बाकी बेड पर मरीज भर्ती क्यों नहीं हो रहे?   लल्लू ने कहा क मेडिकल कालेजों व अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर खुद कह रहे हैं कि दवाएं व ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यूपी में पूरे तंत्र को जंग लग गई थी और यह सपष्ट हो चुका है। संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री केवल बैठक ही कर रहे थे।   अगर सरकार अब भी नहीं चेती तो वैज्ञानिकों व चिकित्सको की मई माह के लिए आ रही चेतावनी  कोरोना का भीषण तांडवकाल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *