छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधित पाठ्य सामग्री वितरित की

विकासनगर। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधित पाठ्य सामग्री वितरित की गईं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रावत सिंह कटारिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी जरूरी है। भारत में प्रतिवर्ष सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवाते हैं। बताया कि सबसे अधिक सड़क हादसे भारत में ही होते हैं, इसका कारण यह है कि हम यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं रहते हैं। बताया कि सड़क पर वाहन चलाने और पैदल चलने वालों के लिए नियम बने हुए हैं। लेकिन अक्सर युवा दुपहिया वाहनों में सड़क पर स्टंट करते हैं, जिससे दुर्घटना होती है। इसके साथ ही बहुत तेज ध्वनि वाले हॉर्न सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों का ध्यान भंग करते हैं। इससे भी कई बार बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि दुपहिया वाहनों के साथ स्टंट नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना दुर्घटना का प्रमुख कारण है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल बोहरा समेत समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *