बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग की
चम्पावत। अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौड़ामेहता में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर डायट लोहाघाट की टीम ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के साथ काउंसिलिंग की। इस दौरान उन्होंने भयमुक्त और तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा देने के लिए जागरुक किया। जीआईसी चौड़ामेहता में परीक्षा उत्सव के तहत प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार पांडेय के साथ डायट के प्रवक्ताओं ने आगामी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा एक उत्सव के रुप में मनाने पर जागरुक किया। यहां कमल गहतोड़ी, डॉ. अरुण कुमार तलनियां, डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, दीपक सोराड़ी, भूपेन्द्र प्रकाश, ललित मोहन, विमल खाती आदि मौजूद रहे।
