पाकिस्तान के विदेशी मंत्री के खिलाफ दून में भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री, विधायक भी हुए शामिल

देहरादून। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा ने घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पाक की नापाक हरकतें जारी हैं। पाकिस्तान के गैर जिम्मेदार नेताओं की वजह से पाकिस्तान लगातार रसातल में जा रहा है। जबकि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि भारत जी-20 की बैठक की अध्यक्षता और मेजबानी भारत कर रहा है। विश्व में भारत का रूतबा बढ़ता जा रहा है। जबकि पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट नूर बढ़ रहा है। वक्ताओं ने पाकिस्तान से इस गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की। घंटाघर पर प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में पहुंचे, जिस वजह से घटाघर के चारों तरफ ट्रैफिक अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *