मंत्री से की वर्षवार, जेष्ठताक्रम में वरिष्ठता के आधार पर नर्सिंग भर्ती की मांग

श्रीनगर गढ़वाल

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण ने एक सूत्रीय मांग का हवाला देते हुए कहा कि हम लोग प्रदेश सरकार के साथ विभिन्न संस्थानों मेडिकल कॉलेज,जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र व छोटी-छोटी जगहों पर ५ से १५ सालों से लगातार अल्प वेतन में संविदा पर नर्सेज के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। पिछले २ साल से कोविड वैश्विक महामारी में कर्मी बिना अवकाश के अपनी सेवाएं जनता व प्रदेश के हित व उनके स्वास्थ्य के लिए दे रहे हैं। कहा प्रदेश में ११ साल बाद नर्सेज की भर्ती आई है ऐसे में नर्सिंग भर्ती में लिखित परीक्षा को रद्द कर चयन प्रक्रिया वर्षवार, जेष्ठताक्रम में वरिष्ठता के आधार पर होनी चाहिए। कहा सेवाएं दे रहे कर्मियों की उम्र सीमा पार हो चुकी हैं, कुछ उम्र सीमा पार करने की कगार पर हैं। उन्होंने उक्त मांग पर कार्यवाही की अपेक्षा जताई। ज्ञापन देने वालों में रवि सिंह रावत अलका नेही, निकिता सिंह, हेमा नेगी, राखी रैवानी, संगीता पाल, मुकेश, सुरजीत, अंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *