हसनगंज में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

लखनऊ
 हसनगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि सरल कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद गुप्ता निवासी ठठेरी बाजार डालीगंज ने सूचना दी कि उनके पिता बीमार थे। जिनको लेकर 9 अप्रैल को कानपुर गया हुआ था। 22 अप्रैल को पीड़ित को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। इस सूचना पर अपने घर आया तो देखा कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। इस सूचना पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *