पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
पौड़ी। ग्राम पंचायत विकास योजना, ई ग्राम स्वराज पोर्टल, पंचायत एप्लीकेशन मिशन, ई वेस्ट मैनेजमेंट के विषय में कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी गांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियो को विभिन्न जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में प्रयास स्वयंसेवी संस्था के केंदीय अध्यक्ष हरपाल सिंह पंवार ने ग्राम पंचायत के विकास की गाथा के इतिहास की जानकारी दी। सचिन कुमार ने वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि गीले व सूखे कूडे के प्रबंधन से पंचायतों की आय बढ़ रही है। सोनू कुमार ने ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूरन सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
