रिश्तेदार बताकर युवक से ठगे 99 हजार की ठगी

 

ऋषिकेश। हर्रावाला स्थित नकरौंदा निवासी एक युवक से रिश्तेदार बातकर ऑनलाइन 99 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महेश चंद ने तहरीर देकर बताया कि 28 नवंबर को उन्हें फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए विश्वास में लिया। पैसों की जरूरत बताते हुए ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा, जिसपर एक दफा 50 हजार और फिर 49 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *