संतों ने किया मंत्री प्रेमचंद को सम्मानित

 

ऋषिकेश। जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाए की तैयारी को लेकर ऋषिनगरी के संतों ने खुशी जताई है। इसको लेकर संतों ने सरकार के प्रतिनिधि काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। शुक्रवार को काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम पहुंचे। जहां संतों ने उन्हें तिलक लगाया और चांदी का रामदरबार भेंट कर सम्मानित किया। महामंडलेश्वर महावीर दास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है। मौके पर महामंडलेश्वर विष्णुदास महाराज, महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर गणेश दास महाराज, महंत सुदर्शनाचार्य, महंत अमरदास, संत प्रमोद दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *