प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 19 शिक्षक सम्मानित

 

ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बेहतर शिक्षा देने के लिए 19 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हंस कल्चरल फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, जगन्नाथ आश्रम के अध्यक्ष महंत लोकेशदास महाराज ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी हरीश ढींगरा ने 11,000 रुपये, महेन्द्र सिंह ने 10 पंखे और महेन्द्र सिंह यादव ने वाटर डिस्पेंसर विद्यालय को देने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सम्मान पाने वालों में रामगोपाल रतूड़ी, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, वीरेंद्र कंसवाल, नागेंद्र पोखरियाल, मनोज पंत, नरेन्द्र खुराना, विनय सेमवाल, राजेश बडोला, अनिल भंडारी, प्रवेश कुमार, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, चंद्रप्रकाश डोभाल, रजनी गर्ग, मीनाक्षी उनियाल, रीना पाटिल, आरती बडोनी, लक्ष्मी चौहान शामिल रहे। मौके पर स्वामीनारायण आश्रम के अध्यक्ष ऋषिराज सुनील भगत, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, सुशील अग्रवाल, अशोक पांडे, हेमंत गुप्ता, अनिता रयाल, पूनम अनेजा, देवेश्वर रतूड़ी, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *