24 दिसंबर को होगा ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि 24 दिसंबर को निर्धारित कर दी गई है। इसी दिन चुनाव के साथ मतगणना और शपथ ग्रहण भी तय कर दिया गया है। चुनाव के लिए छात्रसंघ निर्वाचन समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत पांच प्रोफेसर शामिल किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार को नामित किया गया है। जबकि, प्रो. डीकेपी चौधरी, प्रो. वीके गुप्ता, प्रो. वीपी बहुगुणा और प्रो. सीमा बेनीवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्रो. प्रशांत ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से 24 दिसंबर को चुनाव कराने का आदेश मिला है। निदेशालय ने इसी दिन ही मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद मतगणना कर विजेताओं के नामों की घोषणा कर शपथ ग्रहण भी कराने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा, अब छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी छात्रों से संपर्क साधने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *