शहीद स्मारक के आगे बनाया जाए नो पार्किंग जोन

रुद्रपुर

राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक के सामने नो पार्किंग जोन बनाने की मांग की। आंदोलनकारियों को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहीद स्मारक के आगे निजी बसें, वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे यहां धूल उड़ने के साथ ही बसों का कार्बन भी निकलता है। आने जाने वाली सवारियां भी यहां गंदगी करती हैं। इसके अलावा शहीद स्मारक के सामने कई खोखे ठेले, फड़ लगागने से भी शहीद स्मारक के सामने काफी गंदगी रहने लगी है। उन्होंने शहीद स्मारक के सामने से बस अड्डे को अन्य किसी स्थान पर स्थानान्तरित करने और खोखे ठेले, फड़ हटाकर नो पार्किंगं जोन बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में शिव शंकर भाटिया, राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह जेठी, गिरीश चंद्र पांडेय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *