हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास हरिद्वार की हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र व पर्वतीय क्षेत्रों से विभिन्न राजकीय विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ एम्स की संकायाध्यक्ष शैक्षिक प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत व नराकास के सचिव पंकज कुमार शर्मा ने संयुक्तरूप से किया। प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि हमें राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए कार्यालयी कार्यों में सरल हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत ने हिन्दी में कार्य करना आसान है, इस दिशा में महज एक पहल करने की आवश्यकता है। जिसके लिए सभी को संकल्पबद्ध प्रयास करने चाहिए। कार्यशाला में ऋषिकेश नगर क्षेत्र तथा पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिनमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, 6 माउंटेन आर्टी ब्रिगेड, ग्रेफ 531टीसी, जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल, इनकम टैक्स विभाग ऋषिकेश तथा केवि आईडीपीएल आदि संस्थान के प्रतिनिधि शामिल रहे। मौके पर डॉ. नरेश मोहन, अरुणा ज्योति आदि उपस्थित रहे।
